तुम्हे तो आना था 
आषाढ़ में ,
क्यों चल दिए 
कहे बिना 
अलविदा  ?
ज़रूर होगा 
कुछ तो बहाना  ?
ऐसे तो भूला न पाओगी  !
जहां भी हो ,
मेरे गीत तुम्हारे पैरों को 
छू लेंगे  !
तुम्हारे पायल को 
चूम लेंगे !
इन्हें 
कैसे रोक पाओंगी  ?
मैंने तो ख्वाब देखे थे 
बिराने में बहार  देखि थी ,
'गर  तुम चल दी 
कहे बिना 
सायोनारा ,
मैं क्यों करूँ 
किनारा  ?
तुम्हारे जिस्म  पर 
था भी अगर 
किसी और का साया ,
तो ये भी सच हैं ,
तुम्हारे रूह पर 
मेरे सिवा 
न कोई छाया  !