उम्र बीती इक आश में
पर
मेरी तो ख्वाहिशे हज़ार ;
तो क्या ,
मैं भी फसा हूँ लाख चौरासी के फेरे में !
हर एक जनम में
बनाता रहूंगा
महल एक
मिटटी का ;
ना थकूंगा मैं
थक जायेगा सागर तेरा ,
कितनी बार मिटाएगा महल
मेरी हस्ती का ?
मैं तो मशगूल हूँ
खुद को पहचानने में ,
क्या है असल में अस्तित्व मेरा ?
अनंत और अनादि ?
जिसे ना कोई आकार वो निराकार ?
बिना किसी आश का अविनाशी ?
वही मिटटी , वही महल
वही हर एक जनम की ख्वाहिश ,
और हर बार
इक और ख्वाहिश का जनम
=======================
14 June 2020 / Mumbai
