सोच कर थका हूँ ,
तू संसार सागर का मोती ,
जैसे
नहा के निकली समंदर से
" मिलो " की विनस ;
तू जो आभ की स्वाति ,
ज़मीं पे उतर
क्यों छिपी कौड़ी में ?
क्यों मुजसे ये जुदाई ?
मैं हूँ वरुण
स्वामि सागर का ,
पर कामी तेरे दिल का ;
क्या समज बैठी हो मुझे
रेगिस्तान का कोई छोटा सा कुंड ?
तेरे दिल के घड़े में भरले
एक बार
मेरे प्यार का पानी ;
हो कर उर्वशी
बन जा एक बार ,
तेरे इंद्र की रानी ;
तू क्यों मौन ?
मैं सोच सोच कर थका हूँ !
==================
15 June 2020 / Mumbai
