ईमान से बढ़कर कोई दौलत ही नहीं 'तंवर'
कुरआन से बढ़कर कोई नियामत नहीं 'तंवर'
कुछ लोग नफ़रत के सोदागर झगड़ा करते हैं
जबकि कुरआन में झगड़े को कोई जगह नहीं 'तंवर'
कुरआन के मुताबिक गर कुछ जिंदगी जी लें हम
तो उन सांसों के मुकाबले पूरी जिंदगी नहीं 'तंवर'
#हसनतंवर

