एक सवाल हर रोज सताता है मुझे

तू अब भी क्यों इतना याद आता है मुझे

मेरा नाम, मेरा इश्क़, गवारा नहीं तुझको किस लिहाज से फिर अपना बताता है मुझे

जो तू कहता है कि अब प्यार नहीं मुझसे, तो बता क्यों डायरी में लिख लिख कर मिटाता है मुझे

मैं आफताब हूँ , मेरी तपन तो देख तू क्यों एक चिराग सा बुझाता है मुझे

वस्ल अगर वहम है , तो वहम ही रहने दे तू क्यों ये कड़वी हकीकत दिखता है मुझे

मेरे खयालों का बागबां मिस्मार करने वाले तू है क्या? जो मुहब्बत सिखाता है मुझे

ये एक सवाल हर रोज सताता है मुझे तू अब भी क्यों इतना याद आता है मुझे