जिन्हें नींद नहीं आती, बस वही जानते हैं,

सन्नाटे कितने गहरे चुभते हैं रातों में।

अश्रु छिपे हैं आँखों में, पर लब खामोश हैं,

दर्द बयां भी नहीं होता अब उनसे जज्बातों में।

काश! थाम ले कोई आकर हाथ उनका,

जो टूट कर बिखर रहे हैं इन हालातों में।

ये खंजर का घाव नहीं जो भर जाए वक़्त के साथ,

शायद बर्बाद वो भी हुए हैं किसी की बातों में।। ????