आपको पाकर भी मन में मलाल क्यों है?

सुरमा लगाया है तो आँखें लाल क्यों हैं?

प्यारे तो लगते हो आप सूरत से, लेकिन

आपको लेकर मेरे मन में सवाल क्यों हैं?

सवाल सारे मैं लिख दूँ किताबों में,

उलझन बढ़ती है आपके जवाबों में।

आपने न पाने दी राहत इन आँखों को,

हम रोक नहीं पाए आपको ख़्वाबों में।