लेखन संग लागी जो लगन

मैं लेखकों के दस्तावेजों को टटोलने लगी

उनके लिखे गए पन्नों में उनका अंतरिक्ष ढूंडने लगी

और हर अक्षर के बाद अचंभा से भरे आहें भरने लगी


कितने सारे अंतरिक्ष


कितने आज़ाद है हम सब

कभी भी कहीं भी डूब सकते हैं

कितने अरसो तक डूबे ही रहे

कहीं भी खेल के आ जाए

चोट लगे तो रो ले, नाराज़ हो जाए खुद से

कोई भी ख्वाब बुन ले, मन करे तो तोड़ दे

कितने सारे अंतरिक्ष रख सकते है अपने अंदर

हर रोज कोई नए अंतरिक्ष में टेहेल के आ सकते है


कितने सारे आकाश 


 " मैं उतार दू इस जहां को अपने अंदर

और लिखित हो जाऊ

पन्नों में छाप दू अंतरिक्ष को

और वो और विस्तृत हो के मुझे 

हैरानियो के बक्से में बंध कर दे

मैं ढूंढ लू एक और अंतरिक्ष वहां 

फिर अदृश्य हो जाऊ"