मैं तुमसे प्यार नहीं करती,
बिल्कुल भी प्यार नहीं करती तुमसे
सच कहो तो ये प्यार व्यार पसंद नहीं मुझे,
बांध देते हैं अक्सर प्यार में बंधे रिश्ते
बंधनों में..
और मुझे तो आज़ादी पसंद है,
मैं तो बस..
देखना चाहती हूं तुम्हे बिना पलकें झपकाए
एकटक, लगातार
जब तुम सो रहे हो
गहरी नींद में
और
चूम लेना चाहती हूं
तुम्हारे माथे को
बस प्यार से
पर प्यार...
नहीं करती तुमसे


