सच बोलूं!? सुन पाओगे क्या?
हां है मन खफा, आ कर मनाओगे क्या?
नही है कुछ भी कबुल-ए-मन,
जो ख़्वाब दिखाया था पूरा कर पाओगे क्या?

हा हूं मैं पागल ही पर, मेरी जगह खुद को देख पाओगे क्या?
मेरी तरह बिन सासें लिए रह पाओगे क्या?
कहते हो सच बोल दू, सुन पाओगे क्या?
सच सुन के सह पाओगे क्या,
मेरे बिना सच मे रह पाओगे क्या,
कहने पे तुम्हारे सच भी बोल दू,
पर तुम सह पाओगे क्या?
     ~ हर्षिता कीर्ति