गलती के निर्णय में

सही गलत साबित करने में

कौन न्यायाधीश बने, कौन वकील

जब अपनी बात ही सही, फिर कौन सही

तर्क वितर्क सही, किंतु

सच छुपाना गलत

अहं होना गलत

गलती मनवाना गलत

गलती स्वीकारना सही

गलती सुधारना सही

गलती को मौका सही

दुबारा गलती करने पर याद वही सही

सही का गलती को जानना सही

गलती का सही को मानना सही

गलती की राह बदलना सही

समय चक्र की रीति भी यही

-हर्षित कुशवाहा