चन्द्रमा की तरह
रुख़ बदलता है प्रेम
पहले तो बढ़ेगा
फिर घट- सा जायेगा प्रेम
पहले तो जगमगाएगा
रातभर यूं भी
पर
बादलों को देखते ही
छुप सा जायेगा प्रेम
पहले तो बनेगा
उजाला तेरे राहों का
फिर अंधेरों में
छोड़ जायेगा प्रेम
पहले तो हंसायेगा
जी भर कर तुमको
सच कहूं फिर बहुत
रुलायेगा प्रेम
बच सको तो बचना
मेरे यारों
जीतेजी ही जला
जायेगा प्रेम
~हर्षित दुबे

