खुश हूँ और सबको खुश रखने की चाह रखता हूँ
लापरवाह हूँ फिर भी सबकी परवाह करता हूँ.
मालूम है कोई मोल नहीं मेरा
फिर भी
कुछ अनमोल लोगो से रिश्ता रखता हूँ !!
लोग कहते है बहोत खुश हो तुम,
पर थक गया हूँ दर्द छिपाते छिपाते
पर अभी भी कोशिश जारी कुछ कर गुजर जाने की
खुद को आगे देखने की हमेशा आस रखता हूँ
खुश हूँ और सबको खुश रखने की चाह रखता हूँ
लापरवाह हूँ फिर भी सबकी परवाह करता हूँ.
कैसे कहूँ थक गया हूँ ना जाने कितनो का हौसला हूँ
ना जाने कितनो ने उम्मीदे लगायी है मुझसे
कैसे भाग जाऊँ मै अपने फर्ज को छोड़ कर
ना जाने कितनो की जिदंगिया जुङी है
लापरवाह हूँ फिर भी सबकी परवाह करता हूँ
खुश हूँ और सबको खुश रखने की चाह रखता हूँ !!