तू ही तू इस जग में,केसी छाई है रग-रग में
आवाज़ भी तेरी सुनता हु नदियो लेहरो की कल-कल में
विकल,विखण्ड,विभोर हो गया,तेरी अनसुनी बातो से
होठो से तू कुछ न बोली पर,क्या क्या कह गयी आखो से
कन्तुल केश,कंचनी कसोटी खजुराहो सी काया है
ये सब नज़रो की माया है ,ये सब नज़रो की माया है
2-सोम्य चेहरा,विकट नयना देह-नेह का पन औढा है
योवन से परिपूर्ण हो गयी पर मर्यादा पन न तोडा है
अल्हड़ रूप मचलती मस्ती,गहन,शर्म और लाज लजी है
मधुरिम वानी,सम्यक वचना,जेसे कोयल की तान सजी है
पारिजात तन मन तेरा कामदेव से पाया है
ये सब नज़रो की माया है
3-हाथो की सोम्य अंजुरी,मेरे गालो पर फिरती हुई
देह देह के वर्तन की कामिनी सी गंगा सिरती हुई
नज़दीकियां इस कदर थी की दुरिया भी शर्माने लगी
इंगित करती सुधियों से जब रूहे भी हरषाने लगी
साँस घुल गयी एक दूजे में,चेहरे पर जुल्फ का साया है
ये सब नज़रो की माया है,ये सब नज़रो की माया है
