रातों को जागकर मेहनत करनी है क्योंकि उड़ान भरने की बारी आई है
इस बार जीत का परचम लहराने की तैयारी है 
अब तक जिए दबकर,अब सर उठाकर जीने की बारी आई है
नशा चढ़ा है सफलता का
बिना भांग पिए ही जुबान लड़खड़ाई है
अब दौड़ने की बारी आई है 
कछुए की चाल की अब विदाई है
इस बार लक्ष्य को हासिल करेंगे,ये कसम हमने खाई है ।।।