हम कैसे नेता चुनते हैं
गलियों से संसद के गलियारों तक जो अभद्रता और अशांति ढूंढते हैं,बैठा देते हैं उन्हें राजगद्दी पर,हम कैसे नेता चुनते हैं,
छीन लेते हैं जो खेतों से खुशहाली वो दुख बांटने किसानों को ढूंढते हैं,हम कैसे नेता चुनते हैं,
अज्ञानी संग अशिक्षित भी,गुंडागर्दी और हिंसा में प्रशिक्षित भी,कुछ बन साधु कुछ बन संत,ले काला मन सफेदी कपड़ों में लिए घूमते हैं,हम कैसे नेता चुनते हैं,
चलो फिर नए दौर के नए किरदार चुनते हैं,वक्त अभी बाकी है चलो देखते हैं हम कैसे नेता चुनते हैं,
हम कैसे नेता चुनते हैं ।
-हर्ष लखोटिया
