चलो कुछ बनाते हैं
ये खूबसूरत था जो जहान कितना,
जिसे हमने खराब किया,
मिलकर इसे फिर सजाते हैं,
चलो कुछ बनाते हैं ।।
मानव सभ्यता कितनी ऊपर पहुंची, फिर भी जीवन की परेशानियों से क्यों हम हारते हैं,चलो मुसीबतों को डराते हैं,
चलो कुछ बनाते हैं,
भविष्य की परेशानियों के कारण,
क्यों आज की खुशियों को मारते हैं,
चलो अब खड़े होते हैं और अब जीवन से ना हारतें हैं,
चलो एक खूबसूरत जहां बनाते हैं,
चलो कुछ बनाते हैं, चलो कुछ बनाते हैं ।
