अच्छा है ना.....
परेशानियां तो कितनों के जीवन में हैं,लेकिन इस पर फ़िज़ूल की बातें ना हो तो अच्छा है ना,दूसरों से उम्मीद करने से बेहतर,खुद कुछ कर के दिखा दे तो अच्छा है ना,डर तो शायद सबको लगता हैं,पर थोड़ी हिम्मत दिखा दे तो अच्छा है ना,चोंट जीवन में देने वाले हमें कितने मिलते हैं,किसी की चोट पर थोड़ा मरहम लगा दे तो अच्छा है ना,
मंजिलों की ओर बढ़ते हुए कितनों को कितनी बाधा आती हैं,थोड़ा सहारा लगा दे तो अच्छा है ना,जीवन चक्र के इस दरमियान कितनों से रंजिश बन गई हैं,थोड़ी रंजिशें मिटा दे तो अच्छा है ना, कितनी बेड़ियों से जकड़े हुए है हम, थोड़ी बंदीशे मिटा दे तो अच्छा है ना,
कुछ ज्यादा ना कर सके हम तो क्या हुआ,बस अपना कर्तव्य निभा दे तो अच्छा है ना।
-हर्ष लखोटिया
