तरकीबों का जुमडा है
कोशिशें सारी कर लो
मैं अकेला घुट रहा हूं
मुझ से यारी कर लो
जलता रोज़ हूं मगर
कोयला भी मयस्सर ना हुआ
तुम चांद तारे छोड़ो
खुद को चिंगारी कर लो
सोहबत में तेरी
गूंगा हो चला था मैं
अब फिर से गरजना है
आवाज़ भारी कर लो
अर्थ व्यवस्था की खबरें
छपती हैं अखबारों में
बात मानो मेरी
नकली नोट जारी कर लो


