इक बंदा था

वो अंधा था

शर्ट फटी थी

तन गंदा था


बीच सड़क पे

नाच रहा था

हर कोई उसको

बाँच रहा था


कुछ लोगों ने

भीख दी उसको

कुछ लोगों ने

सीख दी उसको


इक बंदे ने

रील बना दी

सारे देश में

धूम मचा दी


उसके बाद आया

ट्रोल का सैलाब

ऐसे ऐसे सवाल

पूछे गए जनाब


एक गरीब का

मजाक क्यों उड़ाया

बिना कंसेंट के

वीडियो क्यों बनाया

कुछ ने माँग की


अंधे को टीवी शो पे बुलाओ

कुछ लड़ रहे थे

अंधे को अंधा मत बुलाओ


सोशल मीडिया के कारण

देश को मैनेज करना कितना easy था

एक अंधा ख़ुशी से नाच उठा

तो सारा देश बिजी था