मेरी लेखनी ,मेरी कविता
ये सावन खूब बरसता है।
धरती का हर कण पल पल,
दीदार इसी का करता है।
ये सावन को बरसता है।।
धरती में छुपे सब बीजों को
यह प्रतिपल जीवन देता है ।
जीवन वृक्षों को दे कर ये
सबके मन को हर लेता है।
हरियाली चहुँदिश छा जाए
यह ऐसा चक्र चलाता है।
धरती पर सोए बीजों को
जल रूपी अमृत देता है ।
धरती का हर कण-कण यारो
सावन को रोज तरसता है
यह सावन खूब बरसता है ।।
हरिशंकर सिंह सारांश

