मेरी लेखनी ,मेरी कविता
कविता (वृक्ष की वेदना)
सिर्फ मेरा ही नहीं था,वो सजर तेरा भी था ।जिसको लूटा इस कदर ए दोस्त घर तेरा भी था।
सिर्फ मेरा ही नहीं था वह सजर तेरा भी था ।
पत्थरों को सर झुकाने का चला है सिलसिला, क्या पता किसको मिला है क्या सिला ...
जिसको पूजा उम्र भर
वो रहनुमा तेरा भी था |
सिर्फ मेरा ही नहीं था
वो सजर तेरा भी था ।
आँधियों के रास्ते में,
तुम खड़े क्या सोचकर खौफ खा ले जाएंगी ये आँधियां सब नोंच कर तन पै तेरे जो पडा था वो वसन मेरा भी था ।
सिर्फ मेरा ही नहीं था, वो सजर तेरा भी था ।
वक्त था थोड़ा, बिताया दरबदर ,कसमें खाई थी निभाया उम्र भर ,
उम्र भर साया बना जो, यार तन मेरा भी था ।
सिर्फ मेरा ही नहीं था वो सजर तेरा भी था ।
वक्त की इस दौड़ के अफसाने सारे लूटकर, चल दिया सारे तू नाते तोड़कर
साथ में तेरे चला जो
वो कफन मेरा भी था ।
सिर्फ मेरा ही नहीं था
वह सजर तेरा भी था ।
जिसको को लूटा उम्र भर ए दोस्त घर तेरा भी था ।
हरिशंकर सिंह" सारांश"

