मेरी लेखनी मेरी कविता

 वो कल भी पास पास थी
 वो आज भी करीब है
 वो कल थी मेरी दास्तां
वो आज भी नसीब है

 वो थी मेरा दामन
मंजिल अमीन थी
 वो कल भी लाजवाब थी
वो आज भी हसीन है
 वो कल भी पास पास थी
 वो आज भी करीब है

 वो दोस्ती के नाम पर
 मुकम्मल सा ख्वाब थी
 वो मुफलिसे मंजिल
 मेरा रकाव थी
 वो आशिकी का मंजर
मेरा नसीब है
 वो कल भी पास पास थी
 वो आज भी करीब है

 वो छोड़कर 
 मुझको चली गई
 किस्सा यह जिंदगी का
थोड़ा अजीब है
 वो कल भी पास पास थी
 वो आज भी करीब है

 हरिशंकर सिंह सारांश