मेरी लेखनी ,मेरी कविता
तुम्हें तकदीर लिखनी है
( कविता)

उठाकर कलम हाथों में
 तुम्हें तकदीर लिखनी है।
सफल हो जाए ये जीवन
वही तदवीर लिखनी है ।।

जहांँ में ना हुआ तुमसा
 न होगा कौर कोई भी,
तुम्हें शिक्षा की दौलत से
कहानी और लिखनी है।।

उठाकर कलम हाथों में
तुम्हें तकदीर लिखनी है ।।

पकड़ लो हाथ शिक्षा का
 न दामन छोड़ देना तुम ,
ज्ञान के पुँज की खातिर
तुम्हें कोशिश भी करनी है ।।

उठाकर कलम हाथों में
तुम्हें तकदीर लिखनी है ।।

हरिशंकर सिंह सारांश 

सादर नमस्कार