मेरी लेखनी मेरी कविता
तुमसे मेरा रिश्ता क्या है ?
(कविता)
तुमसे मेरा रिश्ता क्या है ?
क्या तुम यह कह पाओगे?
प्यारा बंधन बीच हमारे
नाम उसे दे पाओगे।।
मेरी नजरों से दूर
रहकर कभी क्या रह पाओगे ,
रूह से रूह का रिश्ता
क्या उसे भुला पाओगे ।।
हरिशंकर सिंह सारांश

