मेरी लेखनी मेरी कविता
तुमसे ही तुम्हारी लड़ाई है
(कविता)
जिंदगी की हर किताब
तुमसे यही कहती है
कि संघर्ष ही
जिंदगी की कहानी है।
यही लोगों का सपना
यही जीने की रवानी है
यही एक सच्चाई है
कि तुम से ही तुम्हारी लड़ाई है।।
जो आग है जीवन की
वह तुमने ही लगाई है
यह संघर्ष ही
तुम्हारी जिंदगी की कमाई है।।
तुमसे ही तुम्हारी लड़ाई है।।
जिंदगी का हर पहलू
एक सवाल है
इस सवाल का तो
सारा बवाल है
जिंदगी मेहनत है
सवाल है, बफाई है
तुमसे ही तुम्हारी लड़ाई है।।
हरिशंकर सिंह सारांश

