मेरी लेखनी, मेरी कविता 
श्रम का मूल्य( कविता)

रोज सवेरे चिड़िया रानी दाना चुगने जाती है।

दिन झरनों का
 जल पीती है।
 वृक्षों के फल,
 खाती है।

रोज सवेरे चिड़िया रानी दाना चुगने जाती है ।

 ऊँचे -ऊँचे नील गगन में उड़ती है ,इठलाती  है ।गर्मी बरसा या हो जाड़़ा कभी नहीं घबराती है ।

रोज सवेरे चिड़िया रानी दाना चुगने जाती है ।

दिनभर कठिन परिश्रम करके ,शाम ढले घर आती है।
 अपने छोटे बच्चों को तब मीठे बोल सुनाती है।

रोज सवेरे चिड़िया रानी दाना चुगने जाती है ।

 चहक-चहक कर ,फुदक फुदक कर; श्रम का मूल्य बताती है ।
श्रम के बिना कुछ नहीं संभव बच्चों को सिखलाती है ।।

रोज सवेरे चिड़िया रानी दाना चुगने जाती है  ।।

हरि शंकर सिंह सारांश