मेरी लेखनी ,मेरी कविता
"फिजा बदल जाएगी" (कविता)
छात्र प्रेरणा
आगे बढ़कर
कदम उठा,
खुद को साबित
पल प्रतिपल कर ।।
तू काम धरा पर
एैसा कर,
हो जाए तेरा
नाम अमर।।
छिपा मस्तिष्क में
ज्ञान का भंडार तेरे,
उस ज्ञान का
उपयोग करके देख,
फिजाँ बदल जाएगी
तेरी मंजिल पाने की
ललक पर,
दुनिया मुस्कुराएगी।।
हरिशंकर सिंह सारांश

