मेरी लेखनी मेरी कविता
 शाम कहीं अब बीत न जाए

 तन्हाई के सफर की
शाम कहीं अब बीत न जाए
 तेरी राह निहारे अखियां
 कमल पुंज  के जैसी पखियां
 इन अंखियों के आंसू मेरे
 मेरे माही सुख न जाए

 शाम कहीं अब बीत न जाए
 तुझको प्रियतम आना होगा
 आकर निर्जन मन में मेरे
 आशादीप जलाना होगा
देख देख कर तेरी राहे
 मन का मोती टूट न जाए
शाम कहीं अब बीत न जाए

 देख देख कर तेरा रास्ता
जीवन भी लगता है सस्ता
 लगन लगी जो अंतर्मन में
मेरे रहबर टूट न जाए
 शाम कहीं अब बीत न जाए

 हरिशंकर सिंह सारांश