मेरी लेखनी ,मेरी कविता
"सच्चाई और ज्ञान ग्रहण का रखो इरादा मन में" (कविता)
सच्चाई और ज्ञान ग्रहण का
करो इरादा मन में।
भाषा पर हो नियमित संयम
ऐसी दिनचर्या हो।
शुद्ध समेकित शब्दाशों की
प्रतिदिन परिचर्चा हो।
ज्ञान तुम्हारा तभी बढ़ेगा
जब तुम नियमित होंगे,
चारों दिस में यश फैलेगा
कीर्तिमान तुम होंगे ।
छोटे-छोटे शब्द निरर्थक
अब प्रयोग करो ना,
निराधार शब्दों को तुम
बिल्कुल स्वीकार करो ना ।
ज्ञान बढ़ाई होगी सबकी
फेमस होंगे जग में,
सच्चाई और ज्ञान ग्रहण का
करो इरादा मन में।।
हरिशंकर सिंह सारांश

