मेरी लेखनी, मेरी कविता
होली ये होली दीवानों की होली
(कविता) होली विशेषांक
होली ये होली !
दीवानों की होली।
अपनों की होली
बेगानों की होली।
कान्हा की होली
राधा की होली।
पनघट को घेरे
सयानों की होली।
विचारों की होली
मन में बसे दुर्
विचारों की होली
मिलने की होली
मिलाने की होली ।
हम सबके कुंठित
सवालों की होली।
प्रेम की होली
जज्बातों की होली।
हम सबके अपने
ख्यालों की होली।
रंगो की होली
फूलों की होली ।
मन में बसे
सदविचारों की होली ।
गीतों की होली
रोली की होली।
सबको मुबारक हो
सपनों की होली ।
हरि शंकर सिंह सारांश

