मेरी लेखनी ,मेरी कविता
राष्ट्रभाषा का गौरव न मिट पाएगा
(कविता) भाषा विशेषांक
राष्ट्रभाषा का गौरव
न मिट पाएगा ।
जो मिटाएगा
बर्बाद हो जाएगा।।
जितने हैैं वर्ग शिक्षित
सभी जानते।
सारी भाषा की जननी
इसे मानते।।
इसका वैभव हमें
ज्ञान दे जाएगा ।
राष्ट्रभाषा का गौरव
न मिट पाएगा।।
ज्ञान सबको दिया
शिक्षा का फल दिया।
तूने निर्बल से जीवन को
संबल दिया।
इसकी छाया से
तू ज्ञान पा जाएगा।
राष्ट्रभाषा का गौरव
न मिट पाएगा ।।
जो भी आया धरा पर
उसे पूछ लो ।
उसने जीवन का संचार
कैसे किया।
शब्द सबको मिला
उसको पहचान दी
राजभाषा बनी।
सब की भाषा बनी।
ज्ञान का दीप
कण-कण में जल जाएगा।
राष्ट्रभाषा का दीपक
न मिट पाएगा ।
हरिशंकर सिंह सारांश

