मेरी लेखनी ,मेरी कविता
"प्रेरक कदम उठाना है" (कविता)
छात्र विशेषांक
बच्चो तुमको जीवन पथ पर
प्रेरक कदम उठाना है,
धूप छांँव हो ,दिन हो, रजनी
आगे बढ़ते जाना है।
बच्चो तुमको
जीवन पथ पर
प्रेरक कदम उठाना है।
संशय कपट रखो ना मन में
व्यथा द्वेष ना हो जीवन में
सबको यही बताना है ,
बच्चों तुमको जीवन पथ पर
प्रेरक कदम उठाना है ।।
शिक्षक का सम्मान करो तुम
सपनों को साकार करो तुम ,
सच्चाई और ज्ञान का दीपक
चारों ओभर जलाना है।।
बच्चों तुमको जीवन पथ पर
प्रेरक कदम उठाना है ।
केंद्र बिंदु हो
तुम शिक्षा के
माध्यम हो अविरल दीक्षा के,
कर आशा संचार सभी में
भारत श्रेष्ठ बनाना है।
बच्चों तुमको जीवन पथ पर
प्रेरक कदम उठाना है ,
तुम प्रतीक हो अमिट ज्ञान के
परंपरा के और आन के,
युगों युगोंं से पली-बढ़ी
उस परंपरा को लाना है।
बच्चो तुमको जीवन पथ पर
प्रेरक कदम उठाना है
भारत श्रेष्ठ बनाना है ,।
देख बुराई दूर न भागो
बिल्कुल तुम हिम्मत मत हारो
एजीटेशन अपने मन से
तुम को दूर भगाना है ।
बच्चों तुमको जीवन पथ पर
प्रेरक कदम उठाना है,
भारत श्रेष्ठ बनाना है ।
हरिशंकर सिंह सारांश

