मेरी लेखनी, मेरी कविता 
(कविता) 
पाषान जिंदगी के लम्हे  

हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं।
 जो रास्ते चुने थे वो बंद हो रहे ।
हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं।।

 आसान है जिंदगी है यह सोच कर चले थे वो जिंदगी के लम्हे पाषान  हो रहे हैं ।
हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं।।

 सोचा न था कभी भी ऐसा भी दौर होगा
गुरबत की रात होंगी
 दिन में भी कष्ट होगा 
हम ऐसी जिंदगी के अभ्यस्त हो रहे हैं।
 हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं।।

सपनों का ताना-बाना बुन करके हम चले थे उन्मुक्त कोशिशों से हम राह पर बढे थे ।
वो रास्ते हीअब तो
पगबंद हो रहे हैं ।
 हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं ।।

चेहरे अनेक देखे सीरत नजर ना आई।
 दुनियाँ के आईने में सूरत नजर ना आई ।
जो मन के पहरूआ थे मनबंद हो रहे हैं ।
हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं ।।

ईश्वर करे कभी भी ना ऐसा दैर आऐ जिल्लत की जिंदगी से रूबरू कराए ।
गीतों का ऐसा मेला चलता  ही चला  जाए, जीवन की ठोकरों से हम कृृंद
हो रहे हैं।
 हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं ।।

उम्मीद है जहाँ में अपना भी नाम होगा ।
इस जिंदगी के दर पर अपना मुकाम होगा। 
वो जिंदगी के लम्हे  अब बंद हो रहे हैं ।

हम तो अपने गम के पाबंद हो रहे हैं ।।

हरिशंकर सिंह सारांश