मेरी लेखनी मेरी कविता
 पहला कदम जरूरी है
(कविता) 

पहला कदम जरूरी है 
किनारे पर बैठने से
 हाथ कुछ ना आएगा ,
रत्न तुझको मिलेंगे तभी
जब सिंधु तह में जाएगा।

जब कुछ ना आए हाथ
समझना डुबकी अभी अधूरी है,
चाहे जितनी भी हो मुश्किल
पहला कदम जरूरी है।।

हरिशंकर सिंह सारांश