मेरी लेखनी ,मेरी कविता
"मुझे पैगाम लिखना है" (कविता)
छात्र विशेषांक
झुक जा एै आसमांँ
मुझे पैगाम लिखना है,
समय की रेत पर
मुझको भी
अपना नाम लिखना है।।
समंदर पार जाने की
तमन्ना पाल कर मन में,
मुझे राहे समंदर पर
अमिट अविराम लिखना है।।
झुक जा एै आसमां
मुझे पैगाम लिखना है,
समय की रेत पर
मुझको भी अपना
नाम लिखना है।।
हरि शंकर सिंह सारांश

