मेरी लेखनी मेरी कविता
कुछ करने से कुछ होता है
(कविता)
मत हो निराश ,मत छोड़ आश
तू धैर्य यूंँ ही क्यों होता है ?
कर तू प्रयास ,निश्चय के साथ
यूंँ किस्मत पर क्यों रोता है।
तू है अनंत, तू है स्वतंत्र
किस भय ने तुझको रोका है ।
सारी दुनियाँ ने माना है
कुछ करने से कुछ होता है।।
हरिशंकर सिंह सारांश

