मेरी लेखनी ,मेरी कविता 
"कुछ दीवानी सी लगती हो "
 ( कविता)
चंचल चितवन मदहोश नयन ,कुछ दीवानी सी लगती हो ।
आंखों में सजल नदि की गरिमा कुछ नूरानी सी लगती हो ।
चंचल चितवन मदहोश नयन कुछ दीवानी सी लगती हो ।।

उत्श्रंखल पर्वत की हिरनी ,सावक सी चंचल दिखती  हो ।
चंचल चितवन मदहोश नयन कुछ दीवानी सी लगती हो ।।

नारी हो तुम पर गुणी बहुत  , अविचल झरनेे सी लगती हो,
 बिखरेे जब तेरी ,प्रति छाया
तब तुम निश्चल सी लगती हो
चंचल चितवन मदहोश नयन कुछ दीवानी सी लगती हो ।।

अतिरेक नहीं तुझमें पाया अबिचल साधक ही दिखती हो
 नाचे जो मयूरी उपवन में तुम कुछ कुछ ऐसी चलती  हो ।
चंचल चितवन मदहोश नयन कुछ दीवानी सी लगती हो

तुमको भी विरल एहसास नहीं कुछ-कुछ नागिन सी लगती हो ।
चंचल चितवन मदहोश नयन कुछ दीवानी सी लगती हो ।।

हरिशंकर सिंह सारांश