मेरी लेखनी मेरी कविता 
किसी के दर पै यूंँ जाना 
(छंद )

किसी के दर पै यूं जाना
 हमें अच्छा नहीं लगता ।
जहांँ हर शख्स काबिल हो
 मगर सच्चा नहीं लगता ।

बेगानों की शराफत के
कसीदे पढ़ नहीं सकता ।
मगर अपनों की तहरीरें
बयाँ मैं कर नहीं सकता ।।

हरिशंकर सिंह सारांश