मेरी लेखनी मेरी कविता
कौन है रावण ज्ञान नहीं ?
रावण को हर वर्ष जलाते
कौन है रावण ज्ञान नहीं?
रावण मन में बैठा उसके
कपट द्वेष तन मेें है जिसके
जो अपनों से करता पाप
पश्चाताप नहीं है मन में
हर पल चलती मन में घात !
दहन करो ऐसे रावण का
एक बार पूरी हो बात
बार-बार का झंझट छोड़ो
मारो इसको कसकर लात।।
भाईचारा प्रेम बढ़ेगा
भौतिकता की चादर फेंको
बहुत हो चुका पैसा पैसा
भ्रष्टाचार की गागर तोड़ो ,
पैसा पैसा करते-करते
जीवन सारा जाता है,
खाली हाथ तेरा रहता है
अंत समय जब आता है !
कहने को नाते रिश्ते हैं
काम न कोई आता है ।।
हरिशंकर सिंह सारांश

