मेरी लेखनी ,मेरी कविता
"शिक्षा के इस स्वर्ण घड़े को सद कर्मों से भरना है" (कविता)गुरु शिष्य विशेषांक
गुरुजनों की उम्मीदों पर
हमको खरा उतरना है।
शिक्षा के स्वर्ण घड़े को
सद कर्मों से भरना है।
शिक्षा का भंडार किताबें
हम बेगों में रखते हैं,
कलम हाथ में लेकर
हम तो
अपनी किस्मत लिखते हैं।।
सबक सिखाया
जो गुरुओं ने
उस पर हम को चलना है।
शिक्षा के इस
स्वर्ण घड़े को
सद कर्मों से भरना है।।
हरिशंकर सिंह सारांश

