मेरी लेखनी ,मेरी कविता
(छंद)
"जो किरण हमने चुनी"
जो किरण हमने चुनीं
चहुँओर जानी चाहिए,
हर तरफ इस रोशनी की
चमक जानी चाहिए ।।
जीवन के अनुभव जोड़कर
शिक्षक भी मेरे साथ हैं,
क्यों डरूंँ मैं किसी से
जब मन में मेरे आस है।।
ज्ञान के दीपक की लौ
हरओर जानी चाहिए,
जो किरण हमने चुनीं
चहुँओर जानी चाहिए ।।
हरिशंकर सिंह सारांश

