मेरी लेखनी, मेरी कविता 
"ज्ञानदाता तुमको नमन है" (कविता) शिक्षक विशेषांक 

नमन है, नमन है
 हे ज्ञानदाता ,तुमको नमन है।

 तुमने दिया है ,हमें एक संबल, 
करते रहें हम ,सभी कार्य संभव।

 चारों तरफ है, जय-जय तुम्हारी ,तुम से ही रोशन हमारा चमन है। 

 नमन है नमन है,
 हे ज्ञानदाता तुमको नमन है।

ईश्वर ने मानव को जीवन दिया है,
 तुमने उसे ज्ञान सास्वत दिया है,
 उसी ज्ञान की देखो छाई चमक है।

 नमन है नमन है, 
हे ज्ञान दाता तुमको नमन है।

 शिक्षक दिवस को मनाते रहेंगे ,
शिक्षा का दीपक जलाते रहेंगे ,
मानव के अंदर छुपे दुर्गुणों को
 शिक्षा से सद्गुण बनाते रहेंगे

इसी मर्म  से हम ने पकड़ी कलम है। 

नमन है नमन है,
 हे ज्ञानदाता तुझको नमन है।

 हरिशंकर सिंह सारांश