मेरी लेखनी मेरी कविता
जीवन सफल बनाना है ।
(कविता)प्रेरणा विशेषांक
जीवन पथ पर
चलकर तुझको।
जीवन सफल बनाना है।
धूप छांँव हो
या हो रजनी
आगे बढ़ते जाना है ।
जीवन सफल बनाना है।
दिवस परीक्षा के आएंगे
पल पल तुझको भरमाएंगे
ज्ञान विवेक सहारा लेकर
तम को दूर भगाना है ।
जीवन सफल बनाना है ।
स्वार्थ चित् में जीना मरना
भौतिकता की गागर भरना
जीत नहीं कहलाता है
जीव सफलता की खातिर तो
जीवन ही खप जाता है।
शकल पुंँज इस मानव प्रण को
शाश्वत सत्य बनाना है ।।
जीवन सफल बनाना है ।।
हरिशंकर सिंह सारांश

