मेरी लेखनी ,मेरी कविता 
""जाता हुआ समय सौगात दे रहा है"" (कविता)

जाता हुआ समय
सौगात दे रहा है, 
कैसे जिएंँ
 इस बात का
 एहसास दे रहा है।।

 मानव को समय की
पहचान का ,
आभास दे रहा है,
 कैसे जिएँ
 इस बात का
एहसास दे रहा है।।

 कुछ खट्टी ,मीठी
 बातों को
भूलने का
एहसास दे रहा है।।

 अनचाहे लम्हों को
भूलने का ,
एहसास दे रहा है,
 कैसे जिएँ
 इस बात का
आभास दे रहा है।।

 त्रुटियांँ जो हमसे हुईं
 उन्हें सुधारने का,
 मिलकर चलने का
माला की तरह
एकता में रहने का,
 एहसास दे रहा है।

 बीता हुआ समय
 आभास दे रहा है।।

 आने वाले समय का
 अभिनंदन करने का
 पैगाम दे रहा है,
 बीता हुआ समय
एहसास दे रहा है।
 आभास दे रहा है।।

 हरिशंकर सिंह सारांश