मेरी लेखनी मेरी कविता
हमारी अधूरी कहानी
(कविता)
किस्से हैं !
इन्हें तुम हमारी अधूरी
कहानी न समझना ।
ये तो बस आईना हैं
अच्छे पलों का ,
तुम समय की
बर्बादी न समझना
चंद अल्फाज जो जुबांँ पर हैं ,
उन्हें कह देना ,
उन्हें अपने सीने में दफन कर
सयाना न समझना ,
इन्हें तुम हमारी अधूरी
कहानी न समझना ।
किस्से हैं इन्हें तुम हमारी
अधूरी कहानी न समझना ।
हरिशंकर सिंह सारांश

