मेरी लेखनी मेरी कविता
दुनिया का मंजर
(कविता)
नजरों में कैद मंजर को देखा है,
मैंने प्यासा रहकर समंदर देखा है।।
मुझे ना दिखाना खेल दुनियाँ के
मैंने हरियाली में भी उपवन को बंजर देखा है ।।
बड़े अजीब हैं तरीके यहांँ रिश्ते निभाने के,
एक हाथ में प्यार और दूजे में खंजर देखा है।।
मुझे ना दुआ देना इन बारिशों में ,
फिर से जवाँ हो जाने की
मैंने बारिशों के बाद भी
जमीं को बंजर देखा है।।
हरिशंकर सिंह सारांश

