मेरी लेखनी मेरी कविता 
देखो ये कविता कहांँ जा रही है?
(कविता)

देखो यह कविता कहांँ जा रही है 
मंजिल से अपनी भटकते भटकते 
भटके हुए को भरमा रही है! 
देखो ये कविता कहांँ जा रही है ?

वो मीठे  सुरीले स्वरों का तराना   
कहांँ खो गया है दिलों का तराना 
वो शब्दों की वीणा ,चुनिंदा रवानी 
कहांँ खो गई है वो मेघो की वाणी 

वो बानी  का स्वर् अब बदलता सा लगता  
कहानी अनर्गल लिखी जा रही है ।
देखो यह कविता किधर जा रही है ।

हरिशंकर सिंह सारांश