मेरी लेखनी मेरी कविता
दर्द छुपा कर मुस्कुराना पड़ता है
( कविता)
झूठ भी बोलना पड़ता है
सच भी छुपाना पड़ता है,
जिंदगी के लिए हर रास्ता
अपनाना पड़ता है।
शरीफ लोगों को जीने कहां देते हैं
कभी कभी बुरा भी बन जाना पड़ता है।
यह जिंदगी है यारों
यहां दर्द छुपा कर मुस्कुराना पड़ता है।।
हरिशंकर सिंह सारांश

