मेरी लेखनी ,मेरी कविता
(कविता)एक अरदास
भारत श्रेष्ठ बनाना है।
ज्ञान की बातें
दिल में रखकर ,
आगे बढ़ते जाना है। भारत मांँ का
सदकर्मों से
फिर गौरव लौटाना है। भारत श्रेष्ठ बनाना है।।
कदम डिगेे ना ,
पथ में तेरे,
चाहे लग जाए
कितने फेरे ,
चंँचल मन पर
काबू पाकर ,
कुछ करके दिखलाना है। भारत श्रेष्ठ बनाना है।।
जिन लोगों ने
जीवन अपना
सौंपा इसकी बेदी,
उन लोगों का
ध्यान करो तुम,
बन जाओ संवेदी।
संवेदी आवाज उठाकर सबको यही बताना है ।भारत श्रेष्ठ बनाना है।।
मांँ के आंचल
की छाया में
तुम अपनापन पाओ
जो इतना कुछ
देती तुमको,
उसका कर्ज चुकाओ।
थल हो ,जल हो,
या हो अंबर,
ज्ञान का दीप जलाना है।
भारत श्रेष्ठ बनाना है।।
पाखंँडो से
दूर रहे हम,
नीत , धर्म के
कार्य करें ,हम
सदाचार के
पथ पर चलकर ,
तम को दूर भगाना है ।भारत श्रेष्ठ बनाना है।।
भारत मांँ का
सदकर्मों से
फिर गौरव लौटाना है।
भारत श्रेष्ठ बनाना है ।।
हरिशंकर सिंह सारांश

